लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित “रन फाॅर यूनिटी में शामिल हुए जल शक्ति मंत्री, सिगरा स्टेडियम से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक लगाई दौड
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जलशक्ति मंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करने का दिलाया संकल्प
मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जलशक्ति मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पार्चन
वाराणसी 31 अक्टूबर :- देश के पहले गृहमंत्री, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "रन फाॅर यूनिटी" में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सिगरा स्थित सम्पुर्णानंद स्टेडियम से हुई जहां जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्टेडियम में उपस्थित खिलाडियों, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
*जलशक्ति मंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का दिलाया संकल्प*
मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।
जलशक्ति मंत्री ने युवाओं, खिलाडियों, कार्यकर्ताओं के साथ लगाई दौड
सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित “रन फाॅर यूनिटी में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिगरा स्थित सम्पुर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक दौड लगाई। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, डाॅ दयाशंकर मिश्र “दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, टी राम, सहित सैकडों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट रहे।
जलशक्ति मंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित “रन फाॅर यूनिटी के समापन के पश्चात मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं पुष्पार्चन किया।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से की बात
मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 1947 को देश को आजादी मिली और 1950 में सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हो गया, इन तीन वर्षो में सरदार पटेल ने देश को एक सुत्र में बांधने का कार्य किया। कहा कि सरदार पटेल का का पुरा जीवन सत्य, ईमानदारी और अनुशासन से परिपूर्ण रहा। उनके अंदर सेवाभाव के साथ त्याग भी झलकता था। उनका मानना था कि जो कार्य टीम भावना से होता है उससे निश्चित सफलता मिलती है और आगे बढते है। एकता से’ ही वैभवशाली एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण होता है। कहा कि सरदार पटेल के सपनो को अगर कोई साकार कर रहा है तो वह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कश्मीर की समस्या पहले ही समाप्त हो गयी होती, इस समस्या ने देश को खोखला कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या का समाधान करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए को समाप्त किया। पहले देश में कोई राष्ट्राध्यक्ष आता था तो वो ताजमहल देखने जाता था लेकिन अब कोई आता है तो वह गंगा आरती में शामिल होता है, बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करता है, अक्षरधाम देखने जाता है। पीएम मोदी दुनियां के जिस भी देश में जाते है वहां भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगते है।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का सपना था कि देश का किसान खुशहाल हो, उसकी आय दुगुनी हो, लाभ दुगुना हो। पीएम मोदी ने किसानो की आय दुगुनी करने के लिए किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसानो को सिंचाई के लिए विभिन्न सहूलियतें दी, प्राकृतिक खेती को बढावा दिया। कहा कि सरदार पटेल का सपना था कि गरीब खुशहाल हो, गांव खुशहाल हो। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने गरीबो के जीवन में बदलाव लाने के लिए उन्हें फ्री आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, 5 लाख तक का आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा दी। आज समाज के सभी वर्गो का सम्मान बढ रहा है। दिव्य और भव्य कुंभ में पीएम मोदी ने स्वच्छता कर्मियों के पैर धोएं, कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया गया, देशवासियों को फ्री वैक्सीन दी गयी।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के महापुरुषो, स्वतंत्रता सेनानीयों की इच्छा थी कि देश में अनुशासन हो,लोग एक दुसरे से मिल जुल कर प्रेम से रहे, देश खुशहाल हो, पीएम मोदी और सीएम योगी सबको साथ लेकर चल रहे है, देश और प्रदेश खुशहाली की और बढ रहा है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फाॅर यूनिटी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ दयाशंकर मिश्र “दयालु”, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक टी.राम, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, अभिषेक मिश्रा, कुसुम पटेल, साधना वेदांती, नेहा कक्कड़, शैलेंद्र मिश्रा सहित सैकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे ।।

