इंटरनेट डेस्क। रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर हर दिन कोई ना कोई अपेडेट सामने आता रहता है। ऐसे में अब ये खबर भी सामने आई है की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्ति पर बात करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उससे पहले उन्होंने कुछ शर्ते सामने रख दी है। ऐसे में अगर ये शर्ते पूरी होती है तो युद्ध रूक सकता है।

जानकारी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को कुछ मांगें मानने के लिए कहा है। यह बात रूसी राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय की और से कही गई है। वहीं खबर तो यह भी है की रूस ने यूक्रेन से सेनाओं की वापसी की शर्त को खारिज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए वह राष्ट्रपति पुतिन से वार्ता के लिए तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में पुतिन के साथ बातचीत की इच्छा जताई थी। लेकिन यह भी कहा था कि वह बातचीत यूक्रेन में युद्ध समाप्ति के बाद ही संभव है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *