इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का नाम सुनते ही लोगों के मन में अलग अलग तरह के विचार आने लगते है। किम जोंग उन हमेशा अपने फैसलों और अपने नियम कानूनों को लेकर सुर्खियों में रहते है। इस बार भी वो अपने एक फैसले के कारण खबरों में आ गए है, लेकिन इस बार उनका यह फैसला दो स्टूडेंट की जाने ले गया।

जी हां उत्तर कोरिया में दो लड़कों जिनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है उन्हें दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने और अपने दोस्तों को शेयर करने पर सरेआम गोली मार दी गई। जिसके बाद लोगों में खोफ है। वैसे किम जोंग लोगों को दर्दनाक सजा देने के लिए भी जाना जाता है।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव लगातार चल रहा है। इसी तनाव के चलते साल 2020 में उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरिया के संगीत और फिल्में देखने और शेयर करने पर बैन लगा है। बस यहीं गलती इन दोनों किशोरों ने कर दी और उन्हें मौत की सजा सुना दी गई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *