टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस स्टार देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने हल्दी सेरेमनी की एक फोटो शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया। पॉपुलर डेली सोप ‘साथ निभाना साथिया’ से करोड़ों दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है। वे अपने बॉयफ्रेंड साथिया के को-स्टार विशाल सिंह के साथ अपने खास पल का आनंद लेती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हल्दी सेरेमनी की फोटोज।

येलो कलर के आउटफिट में सजी देवोलीना एक खुशमिजाज दुल्हन की तरह ग्लोइंग कर रही हैं। विशाल गोल्डन सेक्विन के साथ ऑफ-व्हाइट कुर्ता में पोज दे रहे हैं।

देवो ने ट्रेडिशनल बंगाली शाखा पोला चूड़ियाँ पहनी है, जिन्हे महिलाएं शादी के बाद पहनती हैं। वीडियो देखें जहां दोनों को बॉलीवुड सॉन्ग `छोकरा जवान` पर डांस करते नजर आ रहे।

इस साल फरवरी में, देवोलीना ने विशाल के साथ उन्हें प्रपोज़ करते हुए फोटो पोस्ट कीं लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि यह केवल एक सॉन्ग के लिए था। लंबे समय से चल रहे पॉपुलर शो `साथ निभाना साथिया` में गोपी बहू का किरदार निभाने के लिए देवोलीना एक घरेलू नाम बन गईं। बाद में उन्हें क्रमशः बिग बॉस 13, बिग बॉस 14 और बिग बॉस 15 में नजर आई । उन्होंने 2011 में सवारे सबके सपने प्रीतो में एक्टिंग की शुरुआत की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *