इंटरनेट डेस्क। रोनाल्डो इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। उनकी टीम ने भले ही फीफा वर्ल्ड कप में कोइ कमाल नहीं दिखाया हो लेकिन सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नस्त्र को ज्वाइन करने के बाद से वो खबरों में है। उन्होंने अल नस्त्र के साथ 1751 करोड़ रुपए में डील की है। लेकिन आज हम रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की रॉयल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे है।

जी हां रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐसी रॉयल लाइफ जीते है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते है। इन दोनों के पास करोड़ों की कीमत के घर और कारें है। इनकी एक कार की कीमत ही करोड़ रुपए में है। इसके अलावा इनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेट वर्थ 2022 में 500 मिलियन डॉलर पहुंच गई है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड पेशे से एक मॉडल, डांसर, अभिनेत्री है। जानकारी के अनुसार इनके पास मैनहट्टन में ट्रम्प टॉवर के पास एक अपार्टमेंट है। ला फिनका में एक लग्जरी विला और कई अपार्टमेंट हैं। रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों का कलेक्शन है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास एक प्राइवेट जेट भी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *