इंटरनेट डेस्क। हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। 13 जनवरी से मैच खेले जाएंगे और उससे पहले हॉकी विश्व कप के लिए ओपनिंग सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपपी और से परर्फोमेंश दी। विश्व कप का आयोजन ओडिशा में हो रहा है।

विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी कटक के बाराबती स्टेडियम में हुई। रंगारंग समारोह के देश और विदेश से आए हजारों हॉकी प्रेमी गवाह बने। इस समय सोशल मीडिया पर हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें ट्रेंड कर रही है। इस आयोजन में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की सभी 16 प्रतिभागी टीमों के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, सिंगर प्रीतम समेत कई बड़े सितारों ने यहां अपना जलवा दिखाया। इस कार्यक्रम में ओडिशा के गायक स्नीति मिश्रा, ऋतुराज मोहंती, लिसा मिश्रा, सब्यसाची मिश्रा ने भी दर्शकों को अपना जलवा दिखाया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *