इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच गुरूवार को खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने चार विकेट से मुकाबला जीतकर सरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में श्रीलंका टीम ने भारत को 216 रन का टारगेट दिया था जिसकों भारत ने जीत लिया। इस सीरीज से पहले भारतीय टीत टी20 सीरीज को भी जीत चुकी है।

इधर इस सीरीज को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीती है। दोनों टीमों बीच साल 2006 में तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-0 से ड्रॉ रही थी। इसके बाद हुई सभी दस सीरीज पर भारत ने अपना कब्जा किया है।

जानकारी के अनुसार दूसरे वनडे मुकाबले में हार के साथ ही श्रीलंका अब टी20 के अलावा सबसे ज्यादा वनडे मुकाबला हारने वाली टीम भी बन गई है। श्रीलंका वनडे में अब तक 437 मुकाबले हार चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर श्रीलंका पर भारी दबाव रहेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *