इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही सीरीज में हार के साथ ही श्रीलंका ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। इस रिकॉर्ड को बनने के बाद श्रीलंका सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले हारने वाली टीम भी बन गई है। जी हां इस मुकाबले के हारने के साथ ही अब रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम हो गया है।

इस समय भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज में भारत ने श्रीलंका को दूसरे मुकाबले में भी चार विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले को हारने के साथ ही श्रीलंका ने यह सीरीज भी गवा दी है। इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज पर भी भारत ने ही कब्जा किया है।

इस मुकाबले में हार के साथ ही वनडे हारने के मामले में श्रीलंका ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका की यह वनडे इंटरनेशनल में 437वीं हार है। इसके साथ ही श्रीलंका ने 94 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी हारे है जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *