इंटरनेट डेस्क। क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादियों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों के परिवारों की और से इसकों लेकर तैयारिया भी हो रही है। जानकारी के अनुसार सुनील शेट्टी का पाली हिल वाला घर रोशनी से जगमगा उठा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने का बाद यह तय हो चुका है की केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारी घर की सजावट के साथ शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अथिया और केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को होगी।

जानकारों की माने तो 21 जनवरी से शादी के प्रोग्राम शुरू होंगे। हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी की रस्में 21 जनवरी से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों एक दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं। दोनों खास मौकों पर फोटोज भी शेयर करते रहते है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *