खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले वनडे में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

रोहित शर्मा ने आज 34 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए। मैच में पहला छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा अब धोनी को पछाडक़र भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा के एक स्वदेश में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 125 छक्के हो गए हैं। जबकि एमएस धोनी ने वनडे में 123 छक्के लगाए थे। इस मामले में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने भारत में 71 छक्के लगाए थे। वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा अब तक 239 मैचों में 265 छक्के लगा चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *