इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे कल यानी 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमे यहां पहुंच चुकी है। वैसे इस सीरीज में तीन वनडे मैच खेले जाने है और टीम इंडिया पहले ही इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुकी है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सामने इस मैच को जीतना चुनौती होगा।

आपकों बतों दे की दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था जिसमें दोनों और से 686 रन बने थे। लेकिन मुकाबला भारत ने जीतकर अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में विस्फोटक ओपनर शुभमन गिल ने (208) की पारी खेली थी।

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिन में दो बजे शुरू होगा। इस दौरान मौसम अच्छा बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रात को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा साथ ही मैच के दौरान कोई बारिश की संभावना नहीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *