चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कैप्टेन एमएस धोनी ने आईपीएल शुरू होने से पहले प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पिछले साल के सीजन में खराब प्रदर्शन के चलते इस बार सीएसके के फैंस चाहते हैं कि धोनी की कप्तानी में टीम पांचवीं बार खिताब जीते। बताया जा रहा है कि ये आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने जा रहा है, इसलिए धोनी से उम्मीदें बढ़ गई हैं कि वो एक बार फिर से टीम को खिताब विजेता बनाएंगे।

New look of MS Dhoni during the practice session ahead of IPL 2023 pic.twitter.com/5V7qARShxp

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 20, 2023

वहीं, प्रैक्टिस के दौरान धोनी नए लुक में नजर आए। दरअसल, एमएस धोनी ने गुरुवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की।

इस दौरान धोनी की सफेद दाढ़ी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। धोनी की 41 साल की उम्र में उनकी दाढ़ी साफ नजर आ रही है। पहले उनकी सफेद दाढ़ी की फोटोज को लेकर सवाल उठे थे, उस दौरान फैंस ने उनकी सफेद दाढ़ी की फोटोज को फोटोशॉप करार दिया था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। धोनी को सफेद दाढ़ी में देख फैंस को उनका नया लुक काफी पसंद आ रहा है।

गुरुवार को धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जिसमें वह लंबे शॉट खेलते नजर आ रहे हैं क्योंकि आईपीएल का सीजन धोनी और सीएसके के लिए खास होने वाला है। क्योंकि, कहा जा रहा है कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कह देंगे।

धोनी अपना आखिरी आईपीएल मैच टीम के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना चाहते हैं, जो इस साल पूरा हो सकता है। इससे पहले कोरोना के कारण आईपीएल देश से बाहर खेला गया जिससे उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *