इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का आज 29वां जन्मदिन है। अक्षर पटेल ने अपने शानदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है। भारत का ये स्टार क्रिकेटर बहुत ही जल्द विवाह बंधन में बंधने वाला है।

खबरों के अनुसार, अक्षर पटेल ने अपनी शादी के लिए भारतीय टीम से छुट्टी ली है। इसी कारण वह न्यूजीलैंड की टीम के साथ चल रही सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

अक्षर पटेल अब अपनी गलफे्रंड मेहा से विवाह करने जा रहे हैं। उन्होंने मेहा से पिछले साल सगाई की थी। मेहा खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। खबरों के अनुसार, अक्षर पटेल 26 जनवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी के कार्यक्रम 24 जनवरी से शुरू होंगे। ये शादी वडोदरा के जेड गार्डन में गुजराती तरीके से होगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *