मॉस्को:ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लगातार रणनीतिक समर्थन देने के लिए बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिये। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा, ”ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और उनके परिवार के सदस्यों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं।

हम उनके बेटे विक्टर लुकाशेंको और उनकी पत्नी बेलारूस की प्रथम महिला गैलिना लुकाशेंको पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं। उनके बेटे पहले बेलारूसी सरकार में वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा भूमिकाएं निभा चुके हैं।
मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने आरटी, स्ट्रैटेजिक कल्चर फाउंडेशन, इन्फोरोस और न्यूजफ्रंट के वरिष्ठसंपादकों सहित 22 ‘रूसी प्रचारकों और दुष्प्रचार के पैरोकारों पर भी प्रतिबंध लगाये हैं। मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता पर हमले में रूस और उसके सैन्य बलों को रणनीतिक समर्थन के लिए बेलारूस के खिलाफ ये प्रतिबंध लगाये गये हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *