इंटरनेट डेस्क। भारत के लिए बड़े गौरव की बात है और वो ये की शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक दिल्ली में आयोजित की जा रही है और ये बैठक भी शुरू हो चुकी है। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन में डिफेंस मिनिस्टर्स मौजूद है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपकों बता दे की इस बैठक में पाकिस्तान को छोड़कर सभी सदस्य देशों के रक्षा मंत्री मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान इसमें वर्चुअली शामिल हो रहा है। इस दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एससीओ देशों के बीच सदियों से सांस्कृतिक संबंध हैं।

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा की हमने वस्तुओं से लेकर विचारों तक को एक-दूसरे के साथ बांटा है और आगे भी ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने कहा की बदलते समय के साथ हम अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

फोटो क्रेडिटः oneindia

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *