इंटरनेट डेस्क। ब्रिक्स समिट शुरू होने के एक दिन पहली भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हो रही है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कारोबार, ऊर्जा और रक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, इस मुलाकात को दौरान पुतिन और मोदी में गर्मजोशी देखने को मिली।  दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी मिले। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल संत, कवि तिरुवल्लुवर की किताब का रूसी संस्करण भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच एक बड़ी डिफेंस डील संभव है।

भारत रडार की पकड़ में न आने वाला सुखोई-57 फाइटर जेट खरीद सकता है। रूस की ओर से इसे बनाने और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश की है। आपको बता दें कि  सुखोई-57 एक एडवांस स्टेल्थ फाइटर जेट जो दूसरे देश में घुसकर एयरस्ट्राइक करने में गेमचेंजर साबित हो सकता है।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *