वाराणसी. योगी आदित्यनाथ के मंत्रीमंडल में राज्यमंत्री की शपथ लेने के बाद डॉ दयाशंकर मिश्र ‘ दयालु गुरु’ बुधवार को काशी पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. निर्धारित कार्यक्रम से करीब तीन घंटे देर से दयालु शाम करीब पांच बजे के बाबतपुर चौराहे पर पहुंचे.

यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में उनका ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया. बाबतपुर के पास ही अखंड सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर से स्वागत किया गया. हरहुआ में फ्लाई ओवर से काफिला जाने से कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी की और उनका स्वागत किया. कुछ कार्यकर्ता बुल्डोजर लेकर भी स्वागत के लिए पहुंचे.

दयालु फिर लौटकर आए और उनका अभिवादन स्वीकार किया. गिलट बाजार में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, रणंजय सिंह ने, किया. कचहरी पर इंडियन होम्योपैथिक आर्गनाइजेशन के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ जेएन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में स्वागत किया, सिगरा में अंबरीष सिंह भोला, देवेंद्र मिश्र व बरवन यादव ने स्वागत किया गया.

चांदी की गदा देकर किया अभिनंदन

डॉ. दयाशंकर मिश्र डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी हैं. डीएवी पीजी कॉलेज परिवार की तरफ से शिवपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया. प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह और प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने चांदी की गदा देकर राज्यमंत्री का अभिनंदन किया. इसमें डॉ. विक्रमादित्य राय, हरिवंश सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, ऋचारानी यादव, जयवंत राय, शशांक शेखर, सुरजीत सिंह, आशुतोष नायक, प्रताप आदि रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *