वाशिगटन : शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सलाहकार दलीप सिह ने हाल में नईदिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के उद्देश्यों और इसके तरीके पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने यात्रा का ब्योरा देते हुए शुक्रवार को बताया कि सिह अमेरिका-भारत आर्थिक सहयोग तथा मुक्त एवं खुले हिद-प्रशांत में उनके साझा हितों को मजबूत करने के लिए इस सप्ताह भारत में थे। ऐसा माना जाता है कि अमेरिका द्बारा मॉस्को के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी है।

व्हाइट हाउस ने कहा, ”सिह ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध के अस्थिर कर देने वाले आर्थिक असर के बारे में भारत के अपने समकक्षों के साथ मंथन को जारी रखा। सिह ने वाणिज्य मंत्रालय के प्रधान सचिव पी के मिश्रा और भारतीय जी 20 शेरपा पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ से मुलाकात की।

व्हाइट हाउस के मुताबिक अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सिह ने रूस पर लगाए अमेरिकी प्रतिबंधों के उद्देश्यों और तंत्र पर भारतीय समकक्षों से विचार-विमर्श किया। इसके अलावा उन्होंने वैश्विक खाद्य असुरक्षा तथा वैश्विक ऊर्ज़ा कीमतों पर सहयोग के रास्तों पर चर्चा की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि सिह और उनके समकक्षों ने हिद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा के विकास पर चल रही बातचीत को भी आगे बढ़ाया। व्हाइट हाउस ने इन बातचीत को सार्थक बताया और कहा कि दोनों देश करीबी विचार-विमर्श जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *