इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 16 अब अपने अंतिम पड़ाव की और है और उसके साथ ही यह भी तय हो चुका है की प्लेऑफ में कौन कौन सी टीमें खेलेगी। हालांकि रविवार को बेंगलुरू और गुजरात के बीच खेले गए मैच में बेंगलुरू को हार का सामना करना पड़ा और एक बार फिर टीम का आईपीएल जितने का सपना अधूरा रह गया।

लेकिन इस मैच में विराट ने शतकीय पारी खेली। साथ ही आईपीएल के 16वें सीजन में उन्होंने अपने 600 रन भी पूरे कर लिए। उनके 14 मैच में 639 रन हो गए है, उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने तीसरी बार किसी सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली 2013 और 2016 में भी ये कारनामा कर चुके है।

इसके साथ ही इस मामले में विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल की बराबरी कर ली है।

खिलाड़ी
कितनी बार 600 रन
साल

केएल राहुल
4
2018, 2020, 2021, 2022

विराट कोहली
3
2013, 2016, 2023

डेविड वॉर्नर
3
2016, 2017, 2019

क्रिस गेल
3
2011, 2012, 2013

pc-espncricinfo.com,punjabkesari.in,webdunia.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *