वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ;; मैं कहूंगा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी अहम है। हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करते हैं।मिलर ने कहा कि वह उम्मीद करते है कि भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने और साझा चिंता के मामलों पर काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मोदी की आगामी यात्रा के बारे में किए गए सवालों पर मिलर ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, ;; निश्चित रूप से यूक्रेन में युद्ध उन विषयों में से एक होगा जिन पर चर्चा की जाएगी।मिलर ने कहा, ;; यह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई पिछली बैठकों में भी चर्चा के विषयों में से एक रहा है…उन्होंने कहा कि अमेरिका स्पष्ट रूप से वीजा में देरी को चिंता का विषय मानता है और कांसुलर दल भारत में जितना संभव हो उतनी तेजी से वीजा आवेदनों पर कार्रवाई करने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ;; यह हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुझे पता है कि यह देश में हमारे दूतावास के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता है।विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन की ओर से 22 जून 2023 को आयोजित राजकीय रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

Pc:Amrit Vichar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *