इंटरेनट डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी के 7 जून से शुश् होने जा रहा है। यह मैच दोंनों टीमों के बीच इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली अगर बल्लेबाजी कर अपना कमाल दिखा पाएंगे तो वो क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच देंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में अगर कोहली 112 रन बना लेंगे तो अपने नाम एक महारिकॉर्ड कर लेंगे। विराट कोहली 112 रन बनाते ही आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली अगर ये रन बना देंते है तो वो महारिकॉर्ड बना देंगे और क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच देंगे।

इस मामले में वो रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। फिलहाल आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। रिकी पोंटिंग ने 18 पारियों में 731 रन बनाए हैं वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में 14 पारियों में 658 रन बनाए है।

ICC के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 18 पारियों में 731 रन

2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 14 पारियों में 658 रन

3. विराट कोहली (भारत) – 15 पारियों में 620 रन

pc- navbharat,icc-cricket.com,mykhel.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *