इंटरनेट डेस्क। विश्व टेस्ट चैपिंयनशिप के फाइनल का आगाज बुधवार से होने जा रहा है और इसको लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमे पूरी तैयारी में दिख रही है। दोनों टीमे ही इस चैपिंयनशिप के फाइनल को जीतना चाहती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम से बाहर हो चुके है, ये एक बड़ा झटका है।

लेकिन उनका रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भारत के लिए झटका हो सकता है। जी हां हेजलवुड की जगह टीम में माइकल नेसर को शामिल किया गया है। जो गेंदबाजी में साथ साथ बल्लेबाजी में भी खास कमाल दिखा सकते है। वैसे माइकल नेसर के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का कम अनुभव है। 33 साल के नेसर को सिर्फ दो ही टेस्ट खेलने का मौका मिला है। गेंदबाज के नाम इसमें 7 विकेट के साथ ही 56 रन भी हैं।

वहीं काउंटी चैंपियनशिप के इस सीजन की बात करें तो अभी तक नेसर ने 5 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 19 विकेट हैं। यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 32 रन देकर 7 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया था। माइकल नेसर कमाल के बल्लेबाज भी हैं। इस साल काउंटी में ही उन्होंने एक शतक और दो फिफ्टी जड़े हैं।

pc-icc-cricket.com, danik bhaskar,news18hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *