इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन की जंग में लोगों को अभी और ना जाने क्या क्या देखने को मिलेगा, मौतों का बढ़ता आंकड़ा, बेरोजगारी, आर्थिक संकट तो इस यु़द्ध से गहरा ही रहे है। साथ ही अब इस यु़द्ध पानी का संकट भी गहराने वाला है। इसका कारण यह है की यूक्रेन का सबसे बड़ा डैम काखोवका तबाह हो गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डैम का पानी जंग के मैदान तक पहुंच गया। हलात यह हो गए है की बाढ़ के डर से आस-पास के गांव खाली कराए जा रहे हैं। खरसोन इलाके को भी अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन के 80 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

खबरों के अनुसार उत्तरी यूक्रेन में नाइपर नदी पर बना काखोवका डैम रूस के कब्जे वाले इलाके में है। वहीं रूसी सेना का आरोप है की यूक्रेन के हमले में यह तबाह हुआ है। इधर, यूक्रेन के उत्तरी कमांड के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि डैम पर रूस ने हमला किया है। तबाही की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने भी इमरजेंसी बैठक बुलाई है। नाइपर नदी पर बने इस डैम से ही क्रीमिया और जपोरीजिया न्यूक्लियर प्लांट में पानी पहुंचाया जाता है।

pc- danik bhaskar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *