वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक डॉ आशीष झा की व्हाइट हाउस कोविड-19 समन्वयक के तौर पर सेवाएं जून के अंत में समाप्त हो जाएंगी। एक आधिकरिक बयान में यह जानकारी दी गई।

डॉ झा को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान इस पद पर नियुक्त किया गया था।झा (52) को अप्रैल 2022 में व्हाइट हाउस कोविड-19 समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था। महामारी का प्रकोप लभगभ समाप्त होने के बाद डॉ झा यह पद त्याग कर ब्राउन विश्वविद्यालय में फिर से अपनी सेवाएं देंगे। वह ;स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में डीन थे।

राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से झा की विदाई की घोषणा से संबंधी एक बयान बृहस्पतिवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया कि कोविड-19 ;;अब हमारी जिंदगियों को प्रभावित नहीं करता।राष्ट्रपति ने बयान में कहा, ;;पिछले वर्ष मैंने व्हाइट हाउस कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक के तौर पर डॉ आशीष झा को नियुक्त किया।

अमेरिका में वह अग्रणी स्वास्थ्य विशेषज्ञ के तौर पर पहचाने जाते हैं और उन्होंने लाखों अमेरिकियों की जान बचाने और उनके जीवन में सुधार लाने के लिए अनेक जटिल चुनौतियों का सामना किया।बयान में कहा गया, ;;जब मैंने राष्ट्रपति का पद संभाला तब देश महामारी से जूझ रहा था, ऐसी महामारी जो किसी पीढ़ी में एक बार होती है और उसका वायरस ऐसा था जो प्रतिदिन स्वरूप बदल रहा था।

मेरे प्रशासन और पूरी सरकार का शुक्रिया, अब हमारे पास संक्रमण से निपटने के लिए तरीके हैं और वायरस अब हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करता।ब्राउन यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि झा ;स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन के रूप में विश्वविद्यालय में एक जुलाई से सेवाएं देंगे।

Pc:CNBC

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *