मोगादिशु। सोमालिया में कोर्योली कस्बे के निकट एक खेल मैदान में शुक्रवार को पुराने आयुध में विस्फोट होने से कम से कम 27 बच्चों की मौत हो गयी और 53 अन्य लोग घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की हैं।

कोर्योली शहर के उप जिला आयुक्त आब्दी अहमद अली ने बताया कि यह घटना बम और बारूदी सुरंग जैसे विस्फोटक अवशेषों में धमाके के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव के मैदान में खेल रहे बच्चे विस्फोट की चपेट में आ गये।

सोमालिया समाचार एजेंसी सोनना की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो हुई है और 53 अन्य लोग घायल हुए है।आयुक्त ने फोन पर बताया कि कोर्योली अस्पताल में 22 शव मिले है जबकि दो घायलोंं अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य बच्चे की राजधानी मोगादिशु में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है।

Pc:ABP News

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *