इंटरेनट डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है और उसके साथ ही भारतीय टीम के आयरलैंड का दौरा भी करना है। लेकिन उसके पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी और उसके बाद वो आयरलैंड का दौरा करने जाएगी। क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।

आपको बता दें की भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने पहुंचेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी और सीरीज में तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। आईसीसी ने शेड्यूल की पुष्टि करते हुए इसे ट्वीट किया है।

इससे पहले टीम इंडिया जुलाई अगस्त में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरे में दोनों टीमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह दौरा 12 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक चलेगा। आखिरी टी20 मैच के बाद टीम इंडिया आयरलैंड जाएगी।

आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल
18 अगस्त- पहला टी20 (मलाहाइड)
20 अगस्त- दूसरा टी20 (मलाहाइड)
23 अगस्त- तीसरा टी20 (मलाहाइड

PC-exchange4media.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *