न्यूयॉर्क : अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों को बिहार से जोड़ने के उद्देश्य से न्यूयॉर्क में ‘बिहार फाउंडेशन के ‘ईस्ट कोस्ट चैप्टर की शुरुआत की गई है। बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार का प्रवासी प्रकोष्ठ है और इसके अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हैं। बिहार फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसका लक्ष्य राज्य के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में सभी हितधारकों के बीच संबंधों और जुड़ाव को मजबूत और नवीनीकृत करना है।

इसके अलावा, इसका उद्देश्य बिहार के प्रवासी लोगों (एनआरबी) और बिहार राज्य तथा इसकी विभिन्न एजेंसियों के बीच निरंतर संचार, संपर्क एवं बातचीत की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। बिहार फाउंडेशन के ईस्ट कोस्ट चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में आलोक कुमार, उपाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार, सचिव के रूप में चंदन त्रिवेदी, संयुक्त सचिव के रूप में गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में आलोक कश्यप और संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में आनंद गुप्ता को चुना गया है।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बिहार में विभिन्न विकासात्मक और गैर-लाभकारी गतिविधियों पर भी चर्चा की और उनकी समीक्षा की।
फाउंडेशन अमेरिकी विशेषज्ञों से कॉलेज के छात्रों को निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान कराने के लिए जल्द ही एक परियोजना शुरू करने जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *