इंटरनेट डेस्क। वनडे वर्ल्डकप की शुरूआत आज से ठीक एक महीने बाद हो जाएगी। यानी के पांच अक्टूबर को वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है। ऐसे में आज का दिन भारतीय टीम के लिए बड़ा है। ऐसा इसलिए की आज वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही वर्ल्ड कप खेलेगी। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है, संजू सैमसन को भी इस लिस्ट से बाहर रखा गया है। तो तिलक वर्मा को भी जगह नहीं मिली है। हालांकि केएल राहुल को वर्ल्ड कप में जगह मिल गई है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *