पेरिस : फ्रांस के गृह मंत्रालय द्बारा रविवार रात जारी प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 18,779,641 मतों या वैध मतों के 58.54 प्रतिशत के साथ राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जीत लिया। श्री मैक्रों की प्रतिद्बंद्बी, दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन को 13,297,76० वोट या 41.46 प्रतिशत मतदान मिले।

मंत्रालय ने कहा कि 48,752,500 नागरिकों ने मतदान करने के लिए पंजीकरण कराया था लेकिन केवल 35,096,391 मतदाताओं ने मतदान के दौरान मतदान किया, जो 28.01 प्रतिशत की अनुपस्थिति दर का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणामों की घोषणा फ्रांस की संवैधानिक परिषद की ओर से सत्यापन के बाद की जाएगी। वर्ष 2017 में श्री मैक्रोन और सुश्री ले पेन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति पद के लिए प्रतिस्पर्धा के दौरान श्री मैक्रों को 66.1 प्रतिशत वोट के साथ चुना गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *