इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा 11 सितंबर को होगी और उसके साथ ही आईपीएल के इस साल के सीजन में सीएसके खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए न्यूजीलैंड के एक दिग्गज खिलाड़ी की भी वापसी होगी। बता दें की न्यूजीलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन वर्ल्ड कप 2023 में खेलेंगे। खबरें है की उन्हें न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह जानकारी न्यूजीलैंड टीम और से दी गई है। इस मामले में न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, केन चुनने के बाद काफी खुश है। इसके अलावा एक अच्छी बात कि वह जल्दी या जबरदस्ती वापसी नहीं करना चाहते हैं।

बता दें की आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाउंड्री लाइन पर कैच लेने की कोशिश में विलियमसन चोटिल हो गए थे और उनके दाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद वो पूरे आईपीएल से बाहर हो गए थे। इसके बाद विलियमसन ने सर्जरी करवाई थी।

pc-icc-cricket.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *