इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 में मंगलवार को एक बड़ा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रनों से हरा दिया। लेकिन एक बार तो यह श्रीलंका के हाथो से निकल गया, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और मैच श्रीलंका जीत गया। बता दें की मैच में अफगानिस्तान को 292 रनों का टारगेट मिला था।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम खेलने उतरी तो उसने 37.4 ओवर में ही 289 रन बना दिए, लेकिन लगातार गिरते विकेट के कारण टीम मैच हार गई। बता दंे की अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए 37.1 ओवर में 292 रनों का टारगेट चेज करना था। लेकिन वो नहीं कर पाई।

यदि अफगानिस्तान यह मैच 37.1 ओवर में जीतता तो यह उसकी श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत होती और वो सुपर-4 में भी पहुंच जाता और यह अपने आप में इतिहास होता। अफगानिस्तान के स्टार प्लेयर राशिद खान 16 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर दूसरे छोर पर खड़े रहे और लगातार गिरते विकेट के कारण मैच नहीं बचा सके।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *