कैम्ब्रिज। अमेरिका के नेब्रास्का में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक पूर्व दमकल प्रमुख की मौत हो गई और कम से कम 15 दमकल कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह कैम्ब्रिज का सेवानिवृत दमकल प्रमुख था, जो राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में रेड विलो काउंटी दमकल कर्मियों के साथ काम कर रहा था। मृतक की पहचान जॉन पी. ट्रम्बल (66) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर तक रेड विलो, फरनास और फ्रंटियर काउंटी में 78 मील (202 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र आग में जल चुका था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *