इंटरेनट डेस्क। एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को चलता किया और इस मैच को बड़ी ही आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान टीम के फास्ट बॉलर नसीम शाह चोटिल हो गए और बाउंड्री को रोकते हुए चोट लगवा बैठे।

बता दें की मैच के दौरान नसीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बांग्लादेश का पहला विकेट भी उन्होंने ही चंटकायां चोटिल होने के बाद उन्हें फील्ड से बाहर ले जाया गया। बता दें की नसीम शाह इस मैच में केवल चार ओवर ही डाल पाए।

वहीं पाकिस्तान खेमे को उम्मीद है कि नसीम के कंधे की चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी और वो टीम के साथ जुड़ सकेंगे। लेकिन अगर चोट गंभीर हुई तो नसीम शाह अगले मैच से बाहर हो सकते है। आपको जानकारी के लिए बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *