इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 के सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को मैच हरा दिया। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पाकिस्तान ये मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने वनडे में अपने 50 विकेट भी पूरे किए और एक उपलब्धि भी हासिल की।

बता दें की उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम को पवेलियन भेजा, इसके साथ ही उनके वनडे में 50 विकेट पूरे हो गए। रऊफ ने यह कारनामा 27 पारियों में किया। इसके साथ ही उन्होंने वकार यूनिस की बराबरी कर ली।

बता दें की वह पाकिस्तान की ओर से वनडे में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर हसन अली हैं, जिन्होंने 24 पारियों में यह कारनामा किया था। दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हैं, जिन्होंने 25 पारियों में 50 विकेट लिए थे।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *