इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद वापस भारत लौट आए है। अपनी इस 9 घंटे की यात्रा में उन्होंने समिट में हिस्सा लेने के साथ ही कई नेताओं के साथ मुलाकात भी की। इस यात्रा के लिए वो देर रात वहां पहुंच थे।

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने इस समिट में संपर्क, व्यापार और डिजिटल बदलाव जैसे क्षेत्रों में भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने के लिए 12 सूत्री प्रस्ताव पेश किया और साथ ही कोविड-19 महामारी के बाद एक नियम आधारित विश्व व्यवस्था बनाने का आह्वान भी किया।

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रगति और ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करना सभी के साझा हित में है। आसियान भारत की हिंद-प्रशांत पहल में एक प्रमुख स्थान रखता है और नई दिल्ली इसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *