इंटरनेट डेस्क। एशिया कप सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार 10 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए फैंस में बड़ा जोश है और उसका कारण यह है की इस टूर्नामेंट के भारत पाकिस्तान के पहले मैच में बारिश हो गई थी और मैच पूरा नहीं हो सका था।ऐसे में अब फैंस को फिर से भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

लेकिन मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मैच में भी बारिश का साया मंडरा रहा है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच होगा। अगर इस बार भी बारिश हो जाती है तो प्रशंसकों की उम्मीद को तगड़ा झटका लगेगा।

बता दें की भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है और कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में अब 10 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है, अगर बारिश हो जाती है तो फिर देखना होगा की आगे क्या होगा।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *