इंटरनेट डेस्क। जी20 समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अलग से मीटिंग हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बाइटन का बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और दोनों ने हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों के बीच मीटिंग हुई।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर क्वाड संगठन के प्रति अपने-अपने देश की न सिर्फ प्रतिबद्धता जताई है बल्कि सीधे तौर पर चीन को यह संदेश भी दिया है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए उसकी गतिविधियों पर इस संगठन के जरिये नजर रखी जाएगी।

बता दें की दोनों नेताओं ने जून, 2023 में वाशिंगटन में हुई अपनी मुलाकात के दौरान जीई जेट इंजन और डब्लूटीओ विवाद को सुलझाने को लेकर बातचीत की थी, उसकी भी समीक्षा की। पांच महीनों में यह दोनों नेताओं के बीच तीसरी मुलाकात है। वहीं बाइडन ने चांद पर भेजे गए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अभियान चंद्रयान-तीन और भारत के सोलर मिशन आदित्य-एल वन की सफलता पर बधाई दी।

pc- jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *