इंटरनेट डेस्क। भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन पांच अक्तूबर से होने जा रहा है। इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत करने जा रहा है। बता दें की विश्वकप का पहला मैच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा और 19 नवंबर को इसका फाइनल होगा। वहीं बीसीसीआई ने इस विश्व कप को खास बनाने के लिए एक बड़ी मुहिम चलाई है। जिसमें उसने देश की नामचीन हस्तियों को विश्व कप देखने के लिए आमंत्रित करना शुरू किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मुहिम का नाम गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले दिग्गजों को विश्व कप के मैच देखने के लिए गोल्डन टिकट दिया जा रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद क्रिकेट के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम भी जुड़ गया है।

बता दें की बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक्स पर यह जानकारी शेयर की है। बोर्ड सचिव जय शाह ने तेंदुलकर को गोल्डन टिकट दिया। बीसीसीआई ने लिखा, क्रिकेट और देश के लिए एक गौरवशाली क्षण! हमारे गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट प्रदान किया है। वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का हिस्सा होंगे और लाइव मैच देखेंगे।

pc-odishabytes.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *