वाशिगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर को लेकर काफी चितित हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने दी। ट्वीटरने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि अरबपति व्यवसायी एलन मस्क ने ट्वीटरको लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया है। जिसके बाद न्यूयॉर्क शेयर बजार से सोशल मीडिया दिग्गज हट जाएंगे और यह एक निजी कंपनी बन जाएगी।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव साकी ने कहा,”मैं इस विशिष्ट लेनदेन पर टिप्पणी नहीं करने जा रही हूं। मैं आपको बता सकती हूं कि ट्वीटर का मालिक चाहे कोई भी हो, राष्ट्रपति लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शक्ति के बारे में चितित हैं।” उन्होंने कहा कि श्री बाइडेन एकाधिकारी व्यापार विरोधी सुधारों के प्रबल समर्थक रहे हैं, जिन्हें बड़े मीडिया प्लेटफार्मों से अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता होगी। उल्लेखनीय है कि श्री मस्क ने इससे पहले तीन अरब डॉलर में ट्वीटर में 9.1; हिस्सेदारी खरीदी थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *