मेक्सिको सिटी : एक जंगल में लगी आग को बुझाने के मिशन के दौरान मेक्सिको का एक सैन्य विमान मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार पांच नौसैनिक घायल हो गए। मेक्सिको की नौसेना ने यह जानकारी दी।

रूस द्बारा निर्मित एमआई-17 विमान के प्रशांत तट के शहर मजातलान से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटना हुई।
नौसेना ने बताया कि घायल नौसैनिकों का सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में विमान को स्थिरता खोने के बाद मंडराते और फिर अपनी धुरी पर घूमते हुए एक खेत में गिरते हुए देखा जा सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *