काहिरा : सूडान के पश्चिम डरफुर क्षेत्र में कबायली अरबियों और गैर अरबियों के बीच सप्ताहांत में हुई झड़पों में मृतकों की संख्या 200 के पार चली गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी डरफुर के प्रांतीय गवर्नर खमिस अब्दल्ला अबकर ने बताया कि क्रेनिक शहर में रविवार को हुई झड़पों में कम से कम 103 अन्य लोग घायल भी हुए।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने शहर में एक संयुक्त सुरक्षा बल पर हमला कर दिया। अबकर ने वीडियो संदेश में कहा, ”यह अपराध है, मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने बताया कि सरकारी प्रतिष्ठानों समेत शहर को नष्ट कर दिया गया है। हाल के वर्षों में सबसे जानलेवा झड़पों में से एक ये झड़प बृहस्पतिवार को जिनेना से करीब 80 किलोमीटर दूर क्रेनिक के बाहर दो अरब चरवाहों की हत्या के बाद शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ‘जनजवीद के नाम से पहचाने जाने वाले अरब मिलिशिया बड़ी संख्या में रविवार तड़के भारी हथियारों के साथ शहर में घुस गए। हिसा की लपटें रविवार को पश्चिमी डरफुर की प्रांतीय राजधानी जिनेना तक पहुंच गयी और वहां मुख्य अस्पताल पर हमला किया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *