इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप की शुरूआत पांच अक्टूबर से होने जा रही है और उसके पहले वॉर्म-अप मैचों का सिलसिला जारी है। लगातार टीमों के बीच में वॉर्म-अप मैच खेले जा रहे है। इसी कड़ी में आज भारत और इंग्लैंड के बीच में मैच खेला जाएगा। पहला मैच आज गुवाहाटी में भारत और इंग्लैंड में होेगा तो वहीं तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

बता दें की भारत और इंग्लैंड का मैच दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 106 वनडे मुकाबले हुए हैं और इन मुकाबलों में भारत ने 57 और इंग्लैंड ने 44 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 3 मैच नो रिजल्ट और 2 टाई रहे।

वैसे आपको बता दें की बड़े टूर्नामेंट से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच की गिनती रिकॉर्ड बुक में नहीं होती। वहीं आपको बता दें की वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ में होगा और ये मैच आठ अक्टूबर को खेला जाएगा।

pc-cricketnmore.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *