इंटरने डेस्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। साथ ही सुर्खियों में आते ही वो इंटरनेशनल मीडिया में भी छा जाते है। इस बार ट्रंप पर न्यूयॉर्क कोर्ट में मुकदमा चला। ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने 100 मिलियन डॉलर, यानी 832 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का घोटाला किया है।

खबराेंकी माने तो उन्होंने अपनी जमीन, जायदाद की झूठी जानकारी दी है और अपनी नेटवर्थ बढ़ाई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स ने ट्रम्प पर ये केस दर्ज किया है, जिसकी सुनवाई जस्टिस आर्थर एफ. एंगोरोन कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर लेटीटिया ने मांग की है कि ट्रम्प पर करीब 2 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया जाना चाहिए। साथ ही ट्रम्प और उनके दोनों बेटों डोनाल्ड जूनियर और एरिक के बिजनेस पर बैन लगाने की भी अपील की है। डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि 2011 से 2021 के बीच उन्होंने बैंक लोन और कम बीमा प्रिमियम लेने के लिए अपनी संपत्ति को गलत तरीके से बढ़ाया था।

pc- jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *