जकार्ता | इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि सोमवार को उत्तरी मालुकु प्रांत में स्थानीय समयानुसार 451 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र हलमहेरा बारात जिले से 72 किमी उत्तर-पश्चिम में और समुद्र के नीचे 10किमी की गहराई में स्थित था।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई हैं। उन्होंने बताया कि हलमहेरा बारात जिले के उप-जिले इबू और उप-जिले लोलोदा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने कहा कि टर्नेट शहर, मोरोताई द्बीप और टिडोर केपुलौआन (टिडोर द्बीप) शहर में द्बितीय से तृतीय श्रेणी झटके महसूस किए गए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *