इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में राजनीतिक उठापटक के बीच में प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री बोर्न के इस्तीफे का कारण नए इमिग्रेशन कानून पर हालिया राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। इसी के साथ राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आने वाले दिनों में नई सरकार नियुक्त करनी होगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अपने इस्तीफे के बाद बोर्न ने बताया कि उन्होंने नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की राष्ट्रपति मैक्रों की इच्छा के अनुरूप इस्तीफा दे दिया है। बोर्न का इस्तीफा पिछले महीने के अंत में मैक्रों द्वारा समर्थित विवादास्पद इमिग्रेशन कानून के पारित होने के बाद आया है।

वहीं राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलिजाबेथ बोर्न के साथ वाली एक तस्वीर साझा की है और उन्हें धन्यवाद कहा है। मैक्रों ने लिखा, मैडम प्राइम मिनिस्टर, प्रिय एलिजाबेथ बोर्न, हमारे राष्ट्र की सेवा में आपका कार्य हर दिन अनुकरणीय रहा है। आपने साहस, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प से हमारे प्रोजेक्ट को क्रियान्वित किया, पूरे दिल से धन्यवाद।

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *