इंटरनेट डेस्क। जब पूरा देश नया साल मना रहा था तब जापान भूकंप के झटके महसूर कर रहा था और वो बड़ी ही तिव्रता वाले। इन भूकंप के झटकों ने यहां बहुत कुछ बदलकर रख दिया, लेकिन उसका पता अब चल सका है और वो भी सेटेलाइट तस्वीरों से है। जी हां जापान में इस भूकंप के बाद समुद्र तट का नजारा ही बदल गया है।?

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां भूकंप के बाद एक दो फीट नहीं बल्कि समुद्र 820 फीट पीछे चला गया। यही नहीं, भूकंप के बाद जापान के समुद्र तट ऊपर उठ गए, जिसके कारण यह समुद्र पीछे चला गया। इस बात का पता सैटेलाइट की तस्वीरों से भी चल रहा है।

सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार जापान में 1 जनवरी 2024 को आए भयानक भूकंप के बाद उसके तट 800 फीट से भी ज्यादा खिसक गए हैं। बता देंकी नए साल में नोटो प्रायद्वीप में साल के पहले दिन 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद वहां की जमीन में फर्क दिखाई दे रहा है। कई द्वीप समंदर में थोड़ा ऊपर उठ गए हैं। इस वजह से समुद्र थोड़ा दूर खिसक गया है।

pc-www.indiatv.in

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *