इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की परेशानिया कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोई ना कोई परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस बार उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इस्लामी कानून के खिलाफ जाकर शादी करना महंगा पड़ गया है। इस मामले में पाकिस्तान की अदालत ने उन्हें आरोपित किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इस्लामी कानून के खिलाफ जाकर शादी करने के मामले में मंगवलार को आरोपित करार दिया है। खबरें है की यह मामला पिछले महीने बुशरा के पूर्व पति खावर मेनका ने दर्ज कराया है।

इस मामले में न्यायाधीश ने उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में इमरान खान की मौजूदगी में सभी आरोप पढ़े। इस दौरान उनकी पत्नी बुशरा बीबी मौजूद नहीं थी, जिससे न्यायाधीश नाराज हो गए, क्योंकि उनकी अनुपस्थिति के कारण पिछली बार भी अभियोग स्थगित कर दिए गए थे।

pc-opindia.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *