वाशिगटन : अमेरिका में एक गुमनाम व्यक्ति ने टेक्सास प्रांत के उवालडे के स्कूल में हुई गोलीबारी में मारे गए सभी पीड़तिों के अंतिम संस्कार के लिए एक लाख 75 हजार डॉलर दान किए हैं। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक गुमनाम दाता ने 175,000 डॉलर प्रदान किए जिससे प्रत्येक पीड़ति परिवारों के लिए अंतिम संस्कार सेवाओं के लिए रखा गया है।

उन्होंने कहा, ”कोई भी परिवार जो इस समय पीड़ति है, उसे इस त्रासदी से संबंधित किसी भी चीज़ पर होने वाले खर्च को लेकर चिता करने की ज़रूरत नहीं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को उवालडे के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में 18 वर्षीय बंदूकधारी सल्वाडोर रामोस ने 19 बच्चों और दो शिक्षकों पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *