रोहनिया- शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के वैज्ञानिक, कर्मचारी और लगभग 50 महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कान्ति बेहेरा ने अपने व्यक्तव्य में महिलाओ द्वारा राष्ट्र निर्माण की भूमिका हेतु विभिन्न क्षेत्रो मे दी गई भागीदारी एवं योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. बेहेरा ने महिलाओ के सशक्तिकरण हेतु स्वंय सहायता समूह, निजी संस्थान एवं कृषक उत्पादक संगठन बनाने का सुझाव दिया। जिससे महिलाओ को वैश्वीकृत दुनिया में तकनीकी के प्रयोग द्वारा कृषि को उद्यम का एक रूप देकर रोजगार एवं आजीविका के साधन सृजित करने के अवसर प्राप्त हो सके। कृषि विविधीकरण के अन्तर्गत सब्जियो का संकर बीज उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, डेयरी, कटाई उपरान्त प्रौद्योगिकी एवं मूल्यवर्धन को अपनाने का प्रोत्साहन दिया, जिससे महिलायों को रोजगार व जीविकोपार्जन एवं खाद्यान्न व पोषण की सुरक्षा मिल सके।संस्थान के निदेशक महोदय द्वारा महिला किसानों को सब्जी बीज एवं कृषि यंत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के तीनों विभागाध्यक्ष डॉ. पी. एम. सिंह, डॉ. आर. बी. यादव एवं डॉ. के. के. पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए अपने-अपने व्यक्तव्य दिये। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने सब्जी उत्पादकता बढ़ाने में महिलाओ के योगदान तथा डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. शुभदीप रॉय ने कृषि व्यवसाय के द्वारा महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर डॉक्टर सुधाकर पांडेय, डॉ. विजया रानी, डॉ. विद्यासागर आदि वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *