कराची। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन ने आस्ट्रेलियाई टीम में पदार्पण किया है जिन्होंने तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह ली ।

रावलपिडी की सपाट पिच पर पहला टेस्ट ड्रॉ खेलने वाली आस्ट्रेलियाई टीम में यही बदलाव किया गया है ।

पाकिस्तान ने भी टीम में दो बदलाव किये हैं लेकिन दोनों स्पिनरों साजिद खान और बायें हाथ के स्पिनर नोमान अली को बरकरार रखा है ।

तेज गेंदबाज हसन अली और हरफनमौला फहीम अशरफ की वापसी हुई है जिन्होंने नसीम शाह और इफ्तिखार अहमद की जगह ली ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *